Monday, February 27, 2017

मेरा गाँव मेरा देश

मत समझो कम हमें की हम गाँव  से आये है 
तेरे शहर के बाज़ार मेरे गाँव ने ही सजाये है

Tuesday, February 21, 2017

जल ही जीवन है

आइये हम सब मिल कर जल को बचाये...ना जल बर्बाद करे न जल बर्बाद करने दे... 'जल है तो कल है'

Monday, February 20, 2017

एक और नई सुबह (Good Morning)

फूलों को छेड़ती मधुमखी

सुबह -सुबह बागों में घूमना रंगविरंगे खूबसूरत फूलो और उस पर मधुमखी का झूलना अच्छा लगता ।

बहेड़ा(Terminalia) उपयोगी वृक्ष

बहेड़ा या बिभीतकी (Terminalia bellirica) के पेड़ बहुत ऊंचे, फैले हुए और लंबे होते हैं। इसके पेड़ 18 से 30 मीटर तक ऊंचे होते हैं जिसकी छाल लगभग 2 सेंटीमीटर मोटी होती है। इसके पेड़ पहाडों और ऊंची भूमि में अधिक मात्रा में पाये जाते हैं। इसकी छाया स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होती है। इसके पत्ते बरगद के पत्तों के समान होते हैं तथा पेड़ लगभग सभी प्रदेशों में पाये जाते हैं। इसके पत्ते लगभग 10 सेंटीमीटर से लेकर 20 सेंटीमीटर तक लम्बे तथा और 6 सेंटीमीटर से लेकर 9 सेंटीमीटर तक चौडे़ होते हैं। इसका फल अण्डे के आकार का गोल और लम्बाई में 3 सेमी तक होता है, जिसे बहेड़ा के नाम से जाना जाता है। इसके अंदर एक मींगी निकलती है, जो मीठी होती है। औषधि के रूप में अधिकतर इसके फल के छिलके का उपयोग किया जाता है।